गो बड़े बदज़ुबान हैं पगले - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

गो बड़े बदज़ुबान हैं पगले
पर किसी की तो जान हैं पगले

तुम हमीं में उड़ान भरते हो
हम खुला आसमान हैं पगले!

फिर पलटते हो क्यों हमैं आख़िर
गर मुकम्मल बयान हैं पगले

तुम तुम्हारा ही जिस्म हो,रक्खो,
हम हमारी ही जान हैं पगले

कुछ गुनाहों के देवता थे और
कुछ गुनाहों की शान हैं पगले

हम को आँखें दिखा रहा है तू?
हम तिरा खानदान हैं पगले!

मार भी डाल बे कुचल भी दे
 दीप जी बेज़ुबान हैं पगले
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like