दुनिया भर की बात जुटाई जाती है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

दुनियाभर की बात जुटाई जाती है
फिर अच्छे से आग लगाई जाती है

बाद में उस को ताना मारा जाता है
 पहले लड़की ख़ूब सजाई जाती है

 हम अच्छे हैं और बुरे हैं बाक़ी सब
  यह इल्ली तो सब में पाई जाती है

पहले सिर पर यार चढ़ाया जाता है
फिर गुस्से से आँख दिखाई जाती है

जहाँ सिखाया जाता है कि अच्छा बन
  वहीं बगल में नाक कटाई जाती है

आस-पड़ोसी हर साज़िश में हैं शामिल
और, यहीं पर रोज़ मिठाई जाती है

तुलसी तक मुरझा जाती है दीप यहाँ
जब जब माँ के घर भौजाई जाती है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like