आप बरखा बहार हो जाँना - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

आप बरखा बहार हो जाँना
हाय सोलह-सिंगार हो जाँना!

चाक करते चले गये हो दिल,
इस क़दर धार-दार हो जाँना!

सिर्फ़ मेरे ही, या सभी के ही
बेतरह दिल के पार हो जाँना?

हाय बलखा के जान ले लेना,
आप तो बस कटार हो जाँना

दैर भी तुम हरम-कलीसा भी
हर नफ़स में शुमार हो जाँना!

इक तरफ़ ग़म नवाज़ देती हो,
इक तरफ़ ग़मगुसार हो जाँना!

आज किसका गुमान तोड़ोगी!
आज दिल से फ़रार हो जाँना?
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे