आँखों में जो ख़्वाबों की बीनाई होती है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads


आँखों में जो ख़्वाबों की बीनाई होती है
उन से ही ताबीरों की तुरपाई होती है

रानाई के आजू-बाजू दिल मँडराता है
दिल के आजू-बाजू में रानाई होती है

जब-जब गुज़रे हैं वो ज़ुल्फ़ें झटके कूचे से
पीछे उनके जम के हाथापाई होती है

बाबू जी भी बेहद प्यारे होते हैं लेकिन
सेर-पसेरी थोड़ी ज़्यादा माई होती है

आगे-पीछे ख़ामोशी से चलती है बस दीप
जाने कैसी पागल ये परछाई होती है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like