सुबह को राशन लेने जाना शाम ढले घर आना बाबा - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

4 min read · 12.4K reads

सुब्ह को राशन लेने जाना शाम ढले घर आना बाबा
रोज़ाना ख़ाली थैले में ग़ुस्सा ही भर लाना बाबा

जाने क्यों अपना दुश्मन तो पर्दे के पीछे रहता है
ख़ुद अपने ही से टकराना टकराकर मर जाना बाबा

यादों के गहरे पानी से आती रहती हैं आवाज़ें
देर तलक माज़ी की बातें बिस्तर पर दोहराना बाबा

रोज़ मशीनों से यूँ दिन की उखड़ी पर्तें सीते रहना
शाम उतर आए काँधों पर तो घर लौट कर आना बाबा

ज़ोर हवा का देखने वाले क्या ज़ालिम हरकत करते हैं
मन के ग़ुब्बारे में उन का सूई रोज़ चुभाना बाबा

अख़बारों में ख़ूनी ख़बरें रोज़ाना मिलती हैं मुझको
सुब्ह हुई तो नींद पे मेरी लाशों का गिर जाना बाबा
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  4. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  5. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like