हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

5 min read · 12.4K reads


हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता
आइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

उससे अब कोई तअल्लुक़ नहीं मेरा लेकिन
मुझसे इस लाश को बाहर नहीं फेंका जाता

जब तलक लूट न ले राहनुमा रस्ते में
अपने अंदर का भरोसा नहीं तोड़ा जाता

दिल को वीरान हुए एक ज़माना गुज़रा
इस हवेली में कोई अब नहीं आता जाता

मेरी रातें किसी बेवा की तरह रोती हैं
उनसे ख़ाबों का जनाज़ा नहीं देखा जाता

साँस लेने की जगह भी न थी उसके दिल में
भीड़ इतनी थी कहाँ मुझको बिठाया जाता

अब्र बरसे तो बहुत फिर भी चमन पर बरसे
थोड़ा पानी मिरे सहरा को पिलाया जाता

इतना खेले हो मिरे दिल से कि दिल टूट गया
आज इस गेंद से टप्पा नहीं खाया जाता

मुश्किलें बढ़ गयीं सैलाब की सूरत मेरी
बांध सा खोल गया वो कोई जाता जाता

हुक्म देने का चलन छूट ही जाता उनसे
बादशाहों को रियाया जो बनाया जाता

सिर्फ़ आँखों ही से आँखों में उत्तर जाते हम
एक पुल ऐसा तअर्रुफ़ का बनाया जाता

कुछ न कुछ छूट ही जाता है महब्बत में ‘शबाब’
तीन से तेरह को पूरा नहीं काटा जाता
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  2. क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार कीजुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

    12.4K reads
  3. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  4. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads
  5. अब चटानों को तोड़ना होगा - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    अब चटानों को तोड़ना होगावरना किस तरह रास्ता होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like