क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठीदिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

4 min read · 12.4K reads


क़फ़स में रात सुन रहे थे सिम्फ़नी बहार की
जुनूं बढ़ा तो तोड़ दीं सभी हदें हिसार की

अटारियों पे आके आफ़ताब खांसने लगा
मगर कटी नहीं है शब हमारे इंतज़ार की

मैं ख़ाक हो चुका हूँ अब मुझे जलाना छोड़ दो
नहीं रही है बात अब तुम्हारे अख़्तियार की

चढ़ा हुआ है रात का ग़िलाफ़ हर उमीद पर
नज़र में कैसे आये रौशनी वो आर-पार की

वो हंस दिया तो फूल यूँ हरिक तरफ बिखर गए
कि जैसे छूटती हो फुलझड़ी कहीं अनार की

बड़े-बड़े दरख़्त भी ज़मीन चाटने लगे
मैं बात कर रहा हूँ अब हवा के अख़्तियार की

हर इक तरफ़ बिछी हैं अब उदासियों की किर्चियाँ
लहूलुहान है हरिक गली मिरे दयार की

वफ़ा के नाम पर हज़ार बार खाइये क़सम
क़सम से क्या बने वो बात है जो ऐतबार की

लड़ी थी जंग पैदलों ने अपने हौसलों से ये
बताई जा रही है फिर भी जीत शहसवार की
दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी
About the poet

दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

View profile & all 34 Poems / Stories

More from दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

  1. हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाता - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    हादसा करने से पहले ही ये सोचा जाताआइना तोड़ के चेहरा नहीं देखा जाता

    12.4K reads
  2. मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दिया - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    मेरी ज़िन्दगी तेरा शुक्रिया मुझे ज़िन्दगी से मिला दियामुझे इसका अब कोई ग़म नहीं मेरा वक़्त कितना गँवा दिया

    12.4K reads
  3. भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    भूख को कब तक तसल्ली से भला बहलाओगेऔर थोड़ा सब्र कर लो जानवर हो जाओगे

    12.4K reads
  4. सिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    वो किसी तौर, कहीं भी नहीं मिलता मुझसेसिर्फ़ टकराता है अब उसका अँधेरा मुझसे

    12.4K reads
  5. अब चटानों को तोड़ना होगा - दिनेश कुमार स्वामी शबाब मेरठी

    अब चटानों को तोड़ना होगावरना किस तरह रास्ता होगा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like