एक मातम में बुलाना चाहता हूँ - दिनेश जुगरान

दिनेश जुगरानदिनेश जुगरान26 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

चाँद के एक कोने को
होंठों से छूकर
तुम बेसब्री से
उत्सव मनाना चाहते हो

मैं इस ज़मीन से
उठते धुएँ का
विष पीकर
इतिहास के हाथों को
काट कर तुम्हें
एक मातम में बुलाना चाहता हूँ

वे लोग
जो बच गए इस साल
उन्हें
मैंने आज ही सन्देशा भेजा है
आओ मिलें
फेल कर बैठें

इससे पहले यह लाल नदी
जो अब सड़कों पर बहने लगी है
हमें भी निगल ले

आओ
कुछ जिन्दा दृश्यों को
आकाश से छीन कर
अपनी मुट्ठियों में भर लें

बहुत सारे
थके हुए शहरों के
बहुत सारे डरे हुए लोगों का सन्नाटा
चीख कर निकलेगा
मेरी खाल के अन्दर से
जब मेरी बारी आएगी

उस खौलते सन्नाटे का
लेकिन होगा
एक निश्चित रंग
दिनेश जुगरान
About the poet

दिनेश जुगरान

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकर