कोंपलें नहीं फूट रहीं

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

कोंपलें नहीं फूट रहीं

जब कोंपल नहीं तो पत्ता कहाँ

कलियाँ कहाँ; फूल कहाँ

जब फूल नहीं

तो भवरें कहाँ

रंग कहाँ; ख़ुशबू कहाँ

ख़ुशबू नहीं

तो साँसों को चाव कहाँ

स्निग्धता का अंतरभाव कहाँ

मीठा-मीठा स्पर्श कहाँ

कोंपलें नहीं फूट रहीं

आशाएँ नहीं हिलोर रहीं

बादलों से घिरे मौसमों से पूछो कभी

कि अंदर क्या-क्या दबा है?

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like