रात चले, तू जले ऐ ज़िन्दगी तेरा क्या है - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

धीरेन्द्र सिंह काफ़िरधीरेन्द्र सिंह काफ़िर10 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

रात चले, तू जले ऐ ज़िन्दगी तेरा क्या है
आई है तो जाएगी, ऐ ख़ुशी तेरा क्या है

मै बाशिंदा उस शहर का, जिसे वक़्त नहीं
सफहों में दबी रह जा, शायरी तेरा क्या है

आज उजाला है तो, कल अँधेरा भी होगा
पखवारे-पखवारे आए चाँदनी तेरा क्या है

जोड़ लूँ ख़ुशी के लम्हे आया बहुत दिन बाद
तू भी कल को चल देगा अजनबी तेरा क्या है

धुआँ उठा है तो कुछ जला भी होगा काफ़िर
ठहर जा बारिश तू भी आई गई तेरा क्या है
धीरेन्द्र सिंह काफ़िर
About the poet

धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

View profile & all 34 Poems / Stories

More from धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

  1. किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँ - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँमैं तीर किस का हूँ किस की कमाँ से चलता हूँ

    12.4K reads
  2. देखते देखते ही साल गुज़र जाता है - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    देखते देखते ही साल गुज़र जाता हैपर तिरा ग़म है कि बढ़ता है ठहर जाता है

    12.4K reads
  3. फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगा - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  4. शराब, ख़ामुशी, मेरी अना, तुम्हारा नाम - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  5. कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थी - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थीहमारे होंटो से यानी हँसी भी गुज़री थी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like