किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँ - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

धीरेन्द्र सिंह काफ़िरधीरेन्द्र सिंह काफ़िर10 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँ
मैं तीर किस का हूँ किस की कमाँ से चलता हूँ

मैं थक गया हूँ ठहर कर किसी समुंदर सा
बा-रंग-ए-अब्र तिरे आस्ताँ से चलता हूँ

तू छोड़ देगा अधूरा मुझे कहानी में
इसी लिए मैं तिरी दास्ताँ से चलता हूँ

जो मेरे सीने के बाएँ तरफ़ धड़कता है
उसी के नक़्श-ए-क़दम पर वहाँ से चलता हूँ

अगरचे चाहो तो लोगों को बीच ले आना
मैं आज अपने तिरे दरमियाँ से चलता हूँ
धीरेन्द्र सिंह काफ़िर
About the poet

धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

View profile & all 34 Poems / Stories

More from धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

  1. देखते देखते ही साल गुज़र जाता है - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    देखते देखते ही साल गुज़र जाता हैपर तिरा ग़म है कि बढ़ता है ठहर जाता है

    12.4K reads
  2. फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगा - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  3. शराब, ख़ामुशी, मेरी अना, तुम्हारा नाम - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  4. कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थी - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थीहमारे होंटो से यानी हँसी भी गुज़री थी

    12.4K reads
  5. आसमाँ खोल दिया पैरों में राहें रख दीं - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    आसमाँ खोल दिया पैरों में राहें रख दींफिर नशेमन पे उसी शख़्स ने शाख़ें रख दीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like