कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थी - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

धीरेन्द्र सिंह काफ़िरधीरेन्द्र सिंह काफ़िर10 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

कभी यह ज़िन्दगी अच्छी- भली भी गुज़री थी
हमारे होंटो से यानी हँसी भी गुज़री थी

अभी सुकूत है सेहरा है धूल उड़ती है
इन्ही दो आँखों से पहले नदी भी गुज़री थी

तमाम लफ़्ज़ों की सरगोशियाँ सुनीं शब् भर
सदाएँ देती हुई शाइरी भी गुज़री थी

हर एक राह में हर लहज़ा ढूँढता हूँ मैं
यहाँ से इश्क़ की सँकरी गली भी गुज़री थी

मुझे ही बात नहीं करनी थी कोई वर्ना
मेरे क़रीब से कल ज़िन्दगी भी गुज़री थी

जहाँ पे ज़िन्दगी बैठी है पाँव फैलाकर
उसी गली से कभी ख़ुदकुशी भी गुज़री थी
धीरेन्द्र सिंह काफ़िर
About the poet

धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

View profile & all 34 Poems / Stories

More from धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

  1. किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँ - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    किसी क़लम से किसी की ज़बाँ से चलता हूँमैं तीर किस का हूँ किस की कमाँ से चलता हूँ

    12.4K reads
  2. देखते देखते ही साल गुज़र जाता है - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    देखते देखते ही साल गुज़र जाता हैपर तिरा ग़म है कि बढ़ता है ठहर जाता है

    12.4K reads
  3. फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगा - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  4. शराब, ख़ामुशी, मेरी अना, तुम्हारा नाम - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    फिर वही शख़्स मिरे ख़्वाब में आया होगानींद में उस ने ही आँखों को रुलाया होगा

    12.4K reads
  5. आसमाँ खोल दिया पैरों में राहें रख दीं - धीरेन्द्र सिंह काफ़िर

    आसमाँ खोल दिया पैरों में राहें रख दींफिर नशेमन पे उसी शख़्स ने शाख़ें रख दीं

    12.4K reads