सुनो! प्रार्थना की भाषा

धीरेंद्र 'धवल'धीरेंद्र 'धवल'18 May 1990

1 min read · 12.4K reads

मग़रूरियत में

जो रौंद देते हैं

प्रार्थना की भाषा

वे लोग भूल जाते हैं

जितना सच है शुक्ल पक्ष

उतना ही सच है कृष्ण पक्ष

दरअस्ल, प्रार्थना होती है

अमावस की रात

वह रात सबके हिस्से होती है

धीरेंद्र 'धवल'
About the poet

धीरेंद्र 'धवल'

नई पीढ़ी के कवि। मूल नाम : धीरेंद्र 'धवल' जन्म : 18/05/1990 | मऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like