राज़ न पूंछो - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

हँस रहा हूँ मै आप की महफिल में,
आज मेरे हँसने का राज़ न पूंछो...!

जिन्दगी की ग़जल गुनगुनाने चला ,
निकली जो हलक से आवाज़ न पूंछो...!

कोशिश थी एक हशीं मुशायरे की,
गमे शायरी का ये अंदाज़ न पूंछो...!

बजता ही रहा जिन्दगी की धुन पर ,
रौनके महफिल का साज़ न पूंछो....!

आ गयी जो ये बात जुबाँ पर आज ,
मकशद -ए- बयाँ आज न पूंछो...!

हँस रहा हूँ मै आप की महफिल में,
आज मेरे हँसने का राज़ न पूंछो...!
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like