श्रमिक - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

लफ्ज़ दर लफ्ज़
ज़िन्दगी जीता
कभी धरती के सीने को
फाड़कर उगाता जीवन;

पहाडों को फोडकर;
निकालता नदियाँ ।

जिसकी पसीने की
हर एक बूँद दर्शन का
ग्रन्थ रचती ।

उसके जीवन का
हर गुजरता क्षण
ऋचाएँ रचता;

हर सभ्यता का निर्माता
तिरष्कृत और बहिष्कृत
ही रहा सदियों से।
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like