एक सूखी नदी - धीरेन्द्र अस्थाना

धीरेन्द्र अस्थानाधीरेन्द्र अस्थाना1 Sept 1977

6 min read · 12.4K reads

नदी
जो कभी
भरी थी यौवन से,
सदियों की
सभ्यताएं
करती थीं
अठखेलियाँ
इसकी उर्मियों में;
अब
सूख चुकी है
पूरी तरह
अवशेषित और
लुप्त हो गयी है!

हाँ,
इसकी तलहटी में बसे
गाँवों को
बाढ़ का खतरा
नहीं है अब;
कर्मांशा
हार चुकी है!

लेकिन
इसके दोनों ओर
हरे जंगल
और वन्य जीव
भी लुप्त हो गए हैं;
समय के साथ
अब किसी
पूर्णिमा या
अमावस पर
नहीं लगता
जमावड़ा
दूर-दूर से
आये हुए
जन सैलाबों का;

लेकिन
इसके दोनों ओर
हरे जंगल
और वन्य जीव
भी लुप्त हो गए हैं;
समय के साथ
अब किसी
पूर्णिमा या
अमावस पर
नहीं लगता
जमावड़ा
दूर-दूर से
आये हुए
जन सैलाबों का;
लेकिन
इसके दोनों ओर
हरे जंगल
और वन्य जीव
भी लुप्त हो गए हैं;
समय के साथ
अब किसी
पूर्णिमा या
अमावस पर
नहीं लगता
जमावड़ा
दूर-दूर से
आये हुए
जन सैलाबों का;

नदी के सूखने पर
नष्ट हो जाती हैं
सदियों की संस्कृति
और सूख जाया करती हैं
सभ्यताएं!
धीरेन्द्र अस्थाना
About the poet

धीरेन्द्र अस्थाना

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like