सुबह-सुबह सूरज ने पूछा - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

सुबह-सुबह सूरज ने पूछा
कहाँ बिताई रात कहो

कोई रचना आ चुपके से
कानों में बतियाई
या कि नए भावों की कोई
आहट पड़ी सुनाई
क्या कोई ऐसा विचार था
जिसने नींद उडाई
या फिर परी-लोक की छवि
सपनों में रही समाई

या कि राह में अड़ा रहा
मन का कोई आघात कहो.

कोई गीत नहीं रच पाए
क्या करते रहते हो
जगत-दिखावे को ही क्या
कागज़ काले करते हो
क्या मंचों पर ताली बजवाना
है चाह तुम्हारी
सच-सच बोलो क्या है
रचनाओं की राह तुम्हारी

क्यों मन करता तुम पर ऐसे
प्रश्नों की बरसात कहो.

उतर कहीं से आया कोई
मन में धीरे-धीरे
या कि कहीं मिल गए भाव के
उज्ज्वल मोती-हीरे
नूतन बिम्ब उभर कर कोई
शब्दों में आया है
या फिर कोई गीत
जन्म लेने को अकुलाया है

यदि ऐसा है तो फिर उसको
हँस कर शुभ सुप्रभात कहो !
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like