आ न सकूँगा - धनंजय सिंह

धनंजय सिंहधनंजय सिंह29 Sept 1945

5 min read · 12.4K reads

यद्यपि है स्वीकार निमंत्रण
तदपि अभी मैं आ न सकूँगा

फूल बनूँ, खिलकर मुरझाऊँ
मेरे वश का काम नहीं है
जिसके आगे पड़े न चलना
ऐसा कोई धाम नहीं है

तुमने गति को यति दे दी तो
कभी लक्ष्य को पा न सकूँगा

हृदय तुम्हारा पानी-जैसा
गिरे कंकड़ी तो हिल जाए
मेरा मन दर्पण जैसा है
टूटे, सौ प्रतिबिम्ब दिखाए

यदि उल्टा प्रतिबिम्ब बना लो
दर्पण को बहला न सकूँगा

पल भर को वह रूप दिखाकर
अधरों को वह गीत दे दिया
वर्तमान का सुख जग भर को
मुझको करुण अतीत दे दिया

अब कोई आघात मिला तो
मैं जीवन भर गा न सकूँगा

सब कुछ बदल गया है लेकिन
घावों की शृंखला न टूटी
बहुत सरल हैं पंथ दूसरे
पर मुझसे यह राह न छूटी

सुख-वैभव दे डालोगे तो
घावों को सहला न सकूँगा

देखा नहीं किसी को मैंने
मुरझाए फूलों को चुनते
देखा नहीं किसी को अब तक
क्रंदन-गीत चाव से सुनते

रोने को अभ्यास न मुझको
लेकिन अब मुस्का न सकूँगा
धनंजय सिंह
About the poet

धनंजय सिंह

View profile & all 32 Poems / Stories

More from धनंजय सिंह

  1. पलाश दहके हैं - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  2. दिन क्यों बीत गये - धनंजय सिंह

    जन्म: २९ अक्टूबर १९४५शिक्षा: एम ए , पीच. डी ( हिन्दी) शोध विषय: महाभारत के उपजीव्य आधुनिक खंडकाव्यों में पौराणिक सन्दर्भ एवं आधुनिक चेतना

    12.4K reads
  3. याद एक गुनगुनाती हुई ख़ुशबू की - धनंजय सिंह

    (अभिनेत्री, शायरा मीनाकुमारी के लिए : निधन - ३१ मार्च,१९७२)रोज़ रात को तीन बजे

    12.4K reads
  4. तो तुम्हीं कहो - धनंजय सिंह

    कोई उजली भीगी बदलीआकर कन्धे पर झुक जाए

    12.4K reads
  5. जाने क्यों शहर बहुत दूर है - धनंजय सिंह

    जाने क्यों शहर बहुत दूर है।सड़कों ने हम-तुम को जोड़ दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like