भूखे मनुष्य को न खिलाने का फ़ैसला - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

4 min read · 12.4K reads

गोरक्षा ग्रास समिति की गाड़ी गायों का खाना लेकर गायों का इन्तज़ार कर रही थी। गायें आस पास नहीं दिख रही थीं।
वे आसपास से दूर गू वगैरह की तलाश में घूम रही थीं
लोक अलबत्ता गोरक्षा समिति की गाड़ी को घेर कर खड़े हो गए।

वे शर्माए हुए थे कि वे भूखे थे और मनुष्य थे और यह सन्देश देने की कोशिश कर रहे थे कि जो खाना गाय को खिलाने के लिए
लाया गया था वो उन्हें ही खिला दिया जाये लेकिन गाड़ी में बैठे
कार्याधिकारियों ने कहा कि गायों का खाना
मनुष्यों को नहीं दिया
जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल मनुष्य रक्षा ग्रास समिति गठित नहीं की गई है और
भूखी गायों का खाना भूखे मनुष्य को खिला देने का फैसला
हिन्दुत्व की कैबिनेट की मीटिंग में नहीं लिया गया है।
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

स्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्टभूखभूख पेट में नहींआँखों में है— हरि मृदुल