सेवादार - देवी प्रसाद मिश्र

देवीप्रसाद मिश्रदेवीप्रसाद मिश्र18 Sept 1958

9 min read · 12.4K reads

इस लड़की ने जो कार में बैठी थी
सेवा का व्रत उठा रखा था शुरू से ही उसमें सेवा
का भाव था जिसे देखते हुए माता-पिता ने उसे
दिल्ली युनिवर्सिटी से सोशल वर्क में एमए करवा दिया
जबकि उसने एमफ़िल इस विषय पर किया कि हरियाणा में
लड़कियाँ कम क्यों हो रही हैं

संजीवनी सूरी कार में बैठी थी
और उसके सर उसे छोड़ने आए थे
मीटिंग के बाद काफ़ी देर हो गई थी इसलिए

जीके टू में एक घर के सामने कार रुकी तो
सर ने कहा कि अभी १० लाख के पैकेज पर
काम शुरू करो बाद में देख लेंगे संजीवनी ने कहा
सर वैसे तो ठीक है लेकिन थोड़ा कम है सर ने हँसते
हुए कहा कि थोड़ा कम तो हमेशा रहना चाहिए

संजीवनी ने कहा कि सर घर के अन्दर आइए
मम्मी से मिलिए l पापा के जाने के बाद
शी इज़ डेड अलोन l सर ने कहा ओह l
बट कीप इट द नेक्स्ट टाइम l संजीवनी ने कहा कि
सर आप अन्दर नहीं आ रहे तो मेरे कुत्ते से
ज़रूर मिल लीजिए l शी इज़ जर्मन शेपर्ड l प्लीज़ सर l
सर ने कहा कि वे ज़रूर किसी दिन आएँगे l फिर उन्होंने संजीवनी को याद
दिलाया कि वह खरिआर - हाउ टेरिबल द प्रननसिएशन इज़ – खरिआर ज़िले
के दस गाँवों की स्त्रियों की महीने की औसत
मज़दूरी पर रिपोर्ट तैयार कर ले संजीवनी ने आह भर कर कहा कि
सर एक औरत को औसत महीने में तेरह रुपए मिलते हैं –
एक दिन में चालीस पैसे
सर ने कहा कि हम क्या कर सकते हैं रिपोर्ट ही
दे सकते हैं और जब तक वो नहीं दी जाती
वर्ल्ड बैंक से अगले छियासठ लाख रिलीज़ नहीं होने वाले

कर दूँगी, सर, कर दूँगी कहते हुए सँजीवनी कुत्ते से लिपट गई
और सर चले गए। सिली गर्ल, यू आर सच अ रैविशिंग स्टफ़ जैसी कोई बात
कहते हुए, जो अगर सुन ली जाती
तो संजीवनी सूरी क्यों है इतनी दूरी जैसी घोर स्त्री विरोधी बात कहने के लिए
स्त्रियों के लिए काम करने वाली उनकी संस्था को मिलने वाली सालाना तीन
करोड़ की यूरोपीय ग्राण्ट बन्द हो जाती।
देवीप्रसाद मिश्र
About the poet

देवीप्रसाद मिश्र

View profile & all 60 Poems / Stories

More from देवीप्रसाद मिश्र

  1. प्रार्थना के शिल्प में नहीं - देवी प्रसाद मिश्र

    दादा का मुँह जब चलता हैमुझे हँसी तब आती है,

    12.4K reads
  2. औरतें यहाँ नहीं दिखतीं - देवी प्रसाद मिश्र

    औरतें यहाँ नहीं दिखतींवे आटे में पिस गई होंगी

    12.4K reads
  3. पता नहीं यह रुलाई कैसी-सी है - देवी प्रसाद मिश्र

    मैं लिखित कविता की किसी तरह आती जाती साँस हूँउदास हूँ

    12.4K reads
  4. बियाबान... सरेराह - देवी प्रसाद मिश्र

    मरना ठीक होता है या नहीं लेकिन मरना पड़ता है कि जैसे शराब पीनी ठीक है या नहींलेकिन पीनी पड़ती है प्रेम करना पड़ता है

    12.4K reads
  5. तीन जने - देवी प्रसाद मिश्र

    जहाँ दिल्ली और गाजियाबाद की सरहदें मिलती हैं वहाँ तीन लड़कियाँएक मोटरसाइकिल पर लद कर आई हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like