सन्ध्याएँ - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

मटमैली गीली संध्याएँ ।

        सूरज बुझा बैंगनी, नीला
        बीत गया दिन पीला-पीला

हल्के हाथों के तकिए पर
सिर रखकर सो गई हवाएँ ।

        टूटे तारों का विज्ञापन
        खोया-खोया-सा अपनापन

दूर अँधेरे में घोड़े की
टाप बन गईं नई दिशाएँ ।

        इस टीले से उस टीले तक
        एक शब्द सिन्दूर मुबारक

सबसे भली नींद की गोली
जब चाहें खाकर सो जाएँ ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like