अपने ही इर्द-गिर्द - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

3 min read · 12.4K reads

अपने ही इर्द-गिर्द
हर कहीं नहीं ।

नीचे से ऊपर तक
दूब गई काँप
झाड़-पूँछ पर खड़ा हुआ
काला-साँप
षटमचिया
बियफइया
करके भी कुछ न किया
रह गए
वहीं के
वहीं ।

बाँसों के काग़ज़ पर
         रोज़ का हिसाब
छूट गई बिस्तर पर
         धूप की क़िताब
साखू का पेड़ खड़ा
         पड़ा पेसोपेश में
भूलकर चला आया
         नागों के देश में
अबसे गर लिखना, तो
         पता हो सही ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like