अन्धकार की खोल - देवेन्द्र कुमार

देवेन्द्र कुमार बंगालीदेवेन्द्र कुमार बंगाली18 Sept 1933 – 18 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

लो दिन बड़ा हुआ
अन्धकार की खोल फेंककर
सूरज खड़ा हुआ ।

खुलने लगीं दिशाएँ मन में
दूर कहीं आँखों के वन में
आसमान नंगी बाँहों पर
लगता अड़ा हुआ ।

देखो तो इस शाम को भला
अपने में खोई शकुन्तला
आधा-धड़ बाहर, आधा-
ज़मीन में गड़ा हुआ ।

नदी, पहाड़, वनस्पतियाँ हैं
बिस्तर-बन्द मनःस्थितियाँ हैं
नर्म हथेली पर
सब-कुछ
सरसों-सा पड़ा हुआ ।
देवेन्द्र कुमार बंगाली
About the poet

देवेन्द्र कुमार बंगाली

View profile & all 53 Poems / Stories