अक्षर-अक्षर चूम लिया (कविता) - देवल आशीष

देवल आशीषदेवल आशीष21 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

प्रिये तुम्हारी सुधि को मैंने यूँ भी अक्सर चूम लिया
तुम पर गीत लिखा फिर उसका अक्षर-अक्षर चूम लिया

मैं क्या जानूँ मंदिर-मस्जिद, गिरिजा या गुरुद्वारा
जिन पर पहली बार दिखा था अल्हड़ रूप तुम्हारा
मैंने उन पावन राहों का पत्थर-पत्थर चूम लिया
तुम पर गीत लिखा फिर उसका अक्षर-अक्षर चूम लिया

हम-तुम उतनी दूर- धरा से नभ की जितनी दूरी
फिर भी हमने साध मिलन की पल में कर ली पूरी
मैंने धरती को दुलराया, तुमने अम्बर चूम लिया
तुम पर गीत लिखा फिर उसका अक्षर-अक्षर चूम लिया
देवल आशीष
About the poet

देवल आशीष

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like