मन दहक जाएगा - देवल आशीष

देवल आशीषदेवल आशीष21 Sept 1971

4 min read · 12.4K reads

मुस्कुरा कर मुझे यूँ न देखा करो
मृगशिरा-सा मेरा मन दहक जाएगा

चांद का रूप चेहरे पे उतरा हुआ
सूर्य की लालिमा रेशमी गाल पर
देह ऐसी कि जैसे लहरती नदी
मर मिटें हिरनियाँ तक सधी चाल पर
हर डगर पर संभल कर बढ़ाना क़दम
पैर फिसला, कि यौवन छलक जाएगा

मुस्कुरा कर मुझे यूँ न देखा करो
मृगशिरा-सा मेरा मन दहक जाएगा

तुम बनारस की महकी हुई भोर हो
या मेरे लखनऊ की हँसी शाम हो
कह रही है मेरे दिल की धड़कन, प्रिये!
तुम मेरे प्यार के तीर्थ का धाम हो
रूप की मोहिनी ये झलक देखकर
लग रहा है कि जीवन महक जाएगा

मुस्कुरा कर मुझे यूँ न देखा करो
मृगशिरा-सा मेरा मन दहक जाएगा
देवल आशीष
About the poet

देवल आशीष

View profile & all 7 Poems / Stories

More from देवल आशीष

  1. कान्हा - देवल आशीष

    विश्व को मोहमई महिमा के असंख्य स्वरुप दिखा गया कान्हासारथी तो कभी प्रेमी बना, तो कभी गुरु-धर्म निभा गया कान्हा

    12.4K reads
  2. प्यार कर लो प्रिय - देवल आशीष

    लगती हो रात में प्रभात की किरन-सीकिरन से कोमल कपास की छुअन-सी

    12.4K reads
  3. हम अंधेरों को दूर करते हैं - देवल आशीष

    हम अंधेरों को दूर करते हैंअपनी ग़ज़लों से नूर करते हैं

    12.4K reads
  4. अक्षर-अक्षर चूम लिया (कविता) - देवल आशीष

    प्रिये तुम्हारी सुधि को मैंने यूँ भी अक्सर चूम लियातुम पर गीत लिखा फिर उसका अक्षर-अक्षर चूम लिया

    12.4K reads
  5. राधा - देवल आशीष

    गोपियाँ गोकुल में थीं अनेक परन्तु गोपाल को भा गई राधाबांध के पाश में नाग-नथैया को, काम-विजेता बना गई राधा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like