हम अंधेरों को दूर करते हैं
अपनी ग़ज़लों से नूर करते हैं
हो गए आप कितना पत्थर-दिल
आईना चूर-चूर करते हैं
ग़ैर तो ग़ैर हैं, करें न करें
चोट अपने ज़रूर करते हैं
सब तो शामिल हैं उनकी महफ़िल में
हम भला क्या क़ुसूर करते हैं
आएगी कब यहाँ वो ख़ुशहाली
बात जिसकी हुज़ूर करते हैं
अपनी ग़ज़लों से नूर करते हैं
हो गए आप कितना पत्थर-दिल
आईना चूर-चूर करते हैं
ग़ैर तो ग़ैर हैं, करें न करें
चोट अपने ज़रूर करते हैं
सब तो शामिल हैं उनकी महफ़िल में
हम भला क्या क़ुसूर करते हैं
आएगी कब यहाँ वो ख़ुशहाली
बात जिसकी हुज़ूर करते हैं








