दया प्रेम प्राय्यौ तिन्है, तन की तनि न संभार - दयाबाई

दयाबाईदयाबाई

5 min read · 12.4K reads

सहजो की तरह दया ने भी उस प्रेम का वणन किया है जिसकी चोट लग जाने पर मनुष्य सांसारिक पीड़ाओं से मुक्त होकर निश्चिन्त हो जाता है, जिसके फल-स्वरूप उसे अपने तन मन की ही खबर नहीं रह जाती-

दया प्रेम प्राय्यौ तिन्है, तन की तनि न संभार।
हरि रस में माते फिरें, गृह बन कौन बिचार॥
हरि रस माते जे रहें तिनको मतो अगाध।
त्रिभुवन की सम्पति दया , तृन सम जानत साध॥
कहू धरत पग परत कहुँ, डिगमिगात सब देह।
 दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह।
हंसि गावत रोवत उठत, गिरि-गिरि परत अधीर।
पै हरि रस वसको दया , सहै कठिन तन पीर॥
बिरह बिथा सूं हूँ बिकल, दरसन कारन पीव।
 दया दया की लहर कर, क्यों तलफाबो जीव॥
पथ प्रेम को अटपटो, कोइ न जानत बीर।
कै मन जानत आपनो, कै लागी जेहि पीर॥
सोवत जागत एक पल, नाहिन बिसरों तोहिं।
करुना सागर दया निधि, हरि लीजै सुधि मोहिं॥
प्रेम पुंज प्रगटै जहाँ, तहाँ प्रगट हरि होय।
 दया दया करि देत हैं, श्री हरि दर्सन सोय॥
दयाबाई
About the poet

दयाबाई

View profile & all 7 Poems / Stories

More from दयाबाई

  1. साखी - दयाबाई

    कं धरत पग, परत कहुं, उमगि गात सब देह।दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह॥

    12.4K reads
  2. ज्ञान रूप को भयो प्रकास - दयाबाई

    भयो अविद्या तम को नास॥ज्ञान रूप को भयो प्रकास।

    12.4K reads
  3. साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव - दयाबाई

    दयाबाई का कहना है कि साधु-संत की सेवा स्वयं भगवान की सेवा है। संसार रूपी सागर को पार करने के लिए यदि हरिनाम नाव की तरह है तो साधु उसका खेने वाला है; इसलिए सत्संग और साधु-सेवा तो करनी ही चाहिए-साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव।

    12.4K reads
  4. दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार - दयाबाई

    दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार।हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥

    12.4K reads
  5. सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार - दयाबाई

    दयाबाई ने सांसारिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त कराने वाले गुरु की महिमा का भी मनोहर वर्णन किया है-सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like