साखी - दयाबाई

दयाबाईदयाबाई

4 min read · 12.4K reads

कं धरत पग, परत कहुं, उमगि गात सब देह।
दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह॥

प्रेम मगन जे साध गन, तिन मति कही न जात।
रोय-रोय गावत हंसत, दया अटपटी बात॥

दया कह्यो गुरदेव ने, कूरम को व्रत लेहि।
सब इद्रिन कूं रोक करि, सुरत स्वांस में देहि॥

बिन रसना बिन मालकर, अंतर सुमिरन होय।
दया-दया गुरदेव की, बिरला जानै कोय॥

बिन दामिनि उजियार अति, बिन घन पडत फुहार।
मगन भयो मनुवां तहां, दया निहार निहार॥

नहिं संजम नहिं साधना, नहिं तीरथ व्रत दान।
मात भरोसे रहत है, ज्यों बालक नादान॥

लाख चूक सुत से पर, सो कछु तजि नहिं देह।
पोष चुचुक लै गोद में, दिन-दिन दूनो नेह॥

तुमही सूं टेका लगो, जैसे चंद्र चकोर।
अब कासूं झंखा करौं, मोहन नंदकिसोर॥
दयाबाई
About the poet

दयाबाई

View profile & all 7 Poems / Stories

More from दयाबाई

  1. ज्ञान रूप को भयो प्रकास - दयाबाई

    भयो अविद्या तम को नास॥ज्ञान रूप को भयो प्रकास।

    12.4K reads
  2. साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव - दयाबाई

    दयाबाई का कहना है कि साधु-संत की सेवा स्वयं भगवान की सेवा है। संसार रूपी सागर को पार करने के लिए यदि हरिनाम नाव की तरह है तो साधु उसका खेने वाला है; इसलिए सत्संग और साधु-सेवा तो करनी ही चाहिए-साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव।

    12.4K reads
  3. दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार - दयाबाई

    दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार।हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥

    12.4K reads
  4. सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार - दयाबाई

    दयाबाई ने सांसारिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त कराने वाले गुरु की महिमा का भी मनोहर वर्णन किया है-सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार।

    12.4K reads
  5. गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै - दयाबाई

    गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै।गुरु बिनु चौरासी मन जावै॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like