ज्ञान रूप को भयो प्रकास - दयाबाई

दयाबाईदयाबाई

2 min read · 12.4K reads

भयो अविद्या तम को नास॥
ज्ञान रूप को भयो प्रकास।
सूझ परयो निज रूप अभेद।
सहजै मिठ्यो जीव को खेद॥
जीव ग्रह्म अन्तर नहिं कोय।
एकै रूप सर्व घट सोय॥
जगत बिबर्त सूँ न्यारा जान।
परम अद्वैत रूप निर्बान॥
बिमल रूप व्यापक सब ठाईं।
अरध उरध महँ रहत गुसाईं॥
महा सुद्ध साच्छा चिद्रूप।
परमातम प्रभु परम अनूप॥
निराकार निरगुन निरवासी.
आदि निरंजन अज अविनासी॥
दयाबाई
About the poet

दयाबाई

View profile & all 7 Poems / Stories

More from दयाबाई

  1. साखी - दयाबाई

    कं धरत पग, परत कहुं, उमगि गात सब देह।दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह॥

    12.4K reads
  2. साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव - दयाबाई

    दयाबाई का कहना है कि साधु-संत की सेवा स्वयं भगवान की सेवा है। संसार रूपी सागर को पार करने के लिए यदि हरिनाम नाव की तरह है तो साधु उसका खेने वाला है; इसलिए सत्संग और साधु-सेवा तो करनी ही चाहिए-साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव।

    12.4K reads
  3. दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार - दयाबाई

    दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार।हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥

    12.4K reads
  4. सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार - दयाबाई

    दयाबाई ने सांसारिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त कराने वाले गुरु की महिमा का भी मनोहर वर्णन किया है-सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार।

    12.4K reads
  5. गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै - दयाबाई

    गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै।गुरु बिनु चौरासी मन जावै॥

    12.4K reads