साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव - दयाबाई

दयाबाईदयाबाई

4 min read · 12.4K reads

दयाबाई का कहना है कि साधु-संत की सेवा स्वयं भगवान की सेवा है। संसार रूपी सागर को पार करने के लिए यदि हरिनाम नाव की तरह है तो साधु उसका खेने वाला है; इसलिए सत्संग और साधु-सेवा तो करनी ही चाहिए-

साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव।
जब संगति ह्वै साधकी, तब पावै सब भेव॥
साध रूप हरि आप हैं, पावन परम पुरान।
मेटैं दुविधा जीव की, सब का करैं कल्यान॥
कोटि जक्ष ब्रत नेम तिथि, साध संग में होय।
विपम ब्याधि सब मिटत है, सांति रूप सुख जोय॥
साधू बिरला जक्त में, हष सोक करि हीन।
कहन सुनन कूँ बहुत हैं, जन-जन आगे दीन॥
कलि केवल संसार में और न कोउ उपाय।
साध-संग हरि नाम बिनु मन की तपन न जाय॥
साध-संग जग में बड़ो, जो करि जानै कोय।
आधो छिन सतसंग को, कलमख डारे खोय॥
दयाबाई
About the poet

दयाबाई

View profile & all 7 Poems / Stories

More from दयाबाई

  1. साखी - दयाबाई

    कं धरत पग, परत कहुं, उमगि गात सब देह।दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह॥

    12.4K reads
  2. ज्ञान रूप को भयो प्रकास - दयाबाई

    भयो अविद्या तम को नास॥ज्ञान रूप को भयो प्रकास।

    12.4K reads
  3. दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार - दयाबाई

    दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार।हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥

    12.4K reads
  4. सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार - दयाबाई

    दयाबाई ने सांसारिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त कराने वाले गुरु की महिमा का भी मनोहर वर्णन किया है-सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार।

    12.4K reads
  5. गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै - दयाबाई

    गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै।गुरु बिनु चौरासी मन जावै॥

    12.4K reads