सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार - दयाबाई

दयाबाईदयाबाई

4 min read · 12.4K reads

दयाबाई ने सांसारिक दुर्बलताओं से मुक्ति प्राप्त कराने वाले गुरु की महिमा का भी मनोहर वर्णन किया है-

सतगुरु सम कोउ है नहीं, या जग में दातार।
देत दान उपदेश सों, करैं जीव भव पार॥
गुरुकिरपा बिन होत नहिं, भक्ति भाव विस्तार।
जाग जज्ञ जत तप दया केवल ब्रह्म विचार॥
या जग में कोउ है नहीं, गुरु सम दीन दयाल।
सरनागत कूँ जानि कै, भले करैं प्रतिपाल॥
मनसा बाचा करि दया गुरु चरनों चित लाव।
जग समुद्र के तरन कूँ, नाहिन आन उपाव॥
जे गुरु कूँ बन्दन करैं दया प्रीति के भाव।
आनँद मगन सदा रहैं, तिरविध ताप नसाव॥
चरन कमल गुरु देव के, जे सेवत हित लाय।
 दया अमरपुर जात हैं, जग सुपनों बिसराय॥
सतगुरु बह्म सरूप हैं मनुप भाव मत जान।
देह भाव मानैं दया ते हैं पसू समान॥
नित पति बन्दन कीजिये, गुरु कूँ सीस नवाय।
 दया सुखी कर देत हैं, हरि स्वरूप दरसाय॥
दयाबाई
About the poet

दयाबाई

View profile & all 7 Poems / Stories

More from दयाबाई

  1. साखी - दयाबाई

    कं धरत पग, परत कहुं, उमगि गात सब देह।दया मगन हरि रूप में, दिन-दिन अधिक सनेह॥

    12.4K reads
  2. ज्ञान रूप को भयो प्रकास - दयाबाई

    भयो अविद्या तम को नास॥ज्ञान रूप को भयो प्रकास।

    12.4K reads
  3. साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव - दयाबाई

    दयाबाई का कहना है कि साधु-संत की सेवा स्वयं भगवान की सेवा है। संसार रूपी सागर को पार करने के लिए यदि हरिनाम नाव की तरह है तो साधु उसका खेने वाला है; इसलिए सत्संग और साधु-सेवा तो करनी ही चाहिए-साध साध सब कोउ कहै, दुरलभ साधू सेव।

    12.4K reads
  4. दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार - दयाबाई

    दयादासि हरि नाम लै, या जग में यह सार।हरि भजते हरि ही भये, पायो भेद अपार॥

    12.4K reads
  5. गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै - दयाबाई

    गुरु बिन ज्ञान ध्यान नहिं होवै।गुरु बिनु चौरासी मन जावै॥

    12.4K reads