या रब ग़म-ए-हिज्राँ में इतना तो क्या होता - चराग़ हसन हसरत

चराग़ हसन हसरतचराग़ हसन हसरत

3 min read · 12.4K reads

या रब ग़म-ए-हिज्राँ में इतना तो क्या होता
जो हाथ जिगर पर है वो दस्त-ए-दुआ होता

इक इश्क़ का ग़म आफ़त और उस पे ये दिल आफ़त
या ग़म न दिया होता या दिल न दिया होता

ना-काम तमन्ना दिल इस सोच में रहता है
यूँ होता तो क्या होता यूँ होता तो क्या होता

उम्मीद तो बँध जाती तस्कीन तो हो जाती
वादा न वफ़ा कतरे वादा तो क्या होता

ग़ैरों से कहा तुम ने ग़ैरों से सुना तुम ने
कुछ हम से कहा होता कुछ हम से सुना होता
चराग़ हसन हसरत
About the poet

चराग़ हसन हसरत

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like