इस तरह कर गया दिल को मेरे वीराँ कोई - चराग़ हसन हसरत

चराग़ हसन हसरतचराग़ हसन हसरत

3 min read · 12.4K reads

इस तरह कर गया दिल को मेरे वीराँ कोई
न तमन्ना कोई बाक़ी है न अरमाँ कोई

हर कली में है तेरे हुस्न-ए-दिल-आरा की नुमूद
अब के दामन ही बचेगा न गिरेबाँ कोई

मय-चकाँ लब नज़र आवारा निगाहें गुस्ताख़
यूँ मेरे पहलू से उट्ठा है ग़ज़ल-ख़्वाँ कोई

ज़ुल्फ़ बरहम है दिल आशुफ़्ता सबा आवारा
ख़्वाब-ए-हस्ती सा नहीं ख़्वाब परेशाँ कोई

नग़मा-ए-दर्द से हो जाता है आलम मामूर
इस तरह छेड़ता है तार-ए-रग-ए-जाँ कोई
चराग़ हसन हसरत
About the poet

चराग़ हसन हसरत

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like