ख़ाली हाथ और भरे मन
रेत के ऊपर
आकाश के नीचे
कोहरे की नदी में
चित लेटे हुए
मैं सूर्य माँगता हूँ
मुझे बर्फ़ मिलती है
सिर्फ़ वही शब्द नहीं मिलता
सिर्फ़ वही क्षण नहीं मिलता
शेष समय की भट्टी में
अतिरिक्त सैकड़ों शब्द फेंकता हूँ
सिर्फ़ वही जगह छूटती है
जहाँ कुछ हो सकता हूँ
वैसे फेंकता हूँ अपने को
शहरों के बीच
सड़कों पर
लोगों के भीतर।








