औरत का हँसना

चंद्रकांत देवतालेचंद्रकांत देवताले7 Nov 1936 – 14 Aug 2017

1 min read · 12.4K reads

औरतों को कैसे याद रह सकता है

कब-कब और कितनी बार

आते-आते आँसुओं को आँखों में आने से रोका

और उसी क्षण होंठों पर हँसी पैदा करने में वे कामयाब हुईं

इस कोशिश और करिश्मे के पीछे

कितनी गलाज़त है, कितनी हिंसा, मज़बूरी कितनी

ताक़त और आत्मसम्मान कितना

न तो वे जान सकते हैं जो उन्हें कोंच रहे थे

जानवर या फ़रिश्तों की तरह भीतर

और न वे जो बाहर उनके हँसते हुए चेहरों से मुख़ातिब हुए

दुख भरे दालानों से गुज़रते आती है औरत

और झाँकती है वसंत की खिड़की से

बेहद क़रीने से वह ढाँप लेती है भरपूर अँधेरा आसानी से

और कई बार चमकते अकेले तारे की तरह प्रसन्न

और सुंदर लगती है

जीवन और मज़बूरी का पाठ पढ़ें इसमें

या इसे ख़ूबसूरत फ़नकारी समझें ज़ुल्मों से जूझते रहने की

कुछ लोगों को त्रिया चरित्तर की प्रचलित उक्ति से

मदद मिलेगी और वे इसे ख़ारिज कर देंगे

जैसे न्यायालयों में कई दुखड़ों को

इस लायक ही नहीं समझा जाता

कि उन्हें मेज़ पर रक्खा जा सके

सचमुच औरतों का हँसना

कई बार पर्दे की तरह होता है

अमूमन प्रारंभ और अंत के बीच

मध्यांतर में गिरे पर्दे की तरह।

चंद्रकांत देवताले
About the poet

चंद्रकांत देवताले

सातवें दशक के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : चंद्रकांत देवताले जन्म : 07/11/1936 | बैतूल, मध्य प्रदेश निधन : 14/08/2017 | इंदौर, मध्य प्रदेश समकालीन हिंदी कविता के प्रमुख कवि चंद्रकांत देवताले का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 7 न…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी