जहाँ थोड़ा-सा सूर्योदय होगा

चंद्रकांत देवतालेचंद्रकांत देवताले7 Nov 1936 – 14 Aug 2017

1 min read · 12.4K reads

पानी के पेड़ पर जब

बसेरा करेंगे आग के परिंदे

उनकी चहचहाहट के अनंत में

थोड़ी-सी जगह होगी जहाँ मैं मरूँगा

मैं मरूँगा जहाँ वहाँ उगेगा पेड़ आग का

उस पर बसेरा करेंगे पानी के परिंदे

परिंदों की प्यास के आसमान में

जहाँ थोड़ा-सा सूर्योदय होगा

वहाँ छायाविहीन एक सफ़ेद काया

मेरा पता पूछते मिलेगी।

चंद्रकांत देवताले
About the poet

चंद्रकांत देवताले

सातवें दशक के समादृत कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : चंद्रकांत देवताले जन्म : 07/11/1936 | बैतूल, मध्य प्रदेश निधन : 14/08/2017 | इंदौर, मध्य प्रदेश समकालीन हिंदी कविता के प्रमुख कवि चंद्रकांत देवताले का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 7 न…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like