फल्गु किनारे

चंद्रबिंदचंद्रबिंद

1 min read · 12.4K reads

एक दिन लौटेंगे वृक्ष

और पूछेंगे

जंगल के बारे में

एक दिन लौटेंगी नदियाँ

और पूछेंगी

पहाड़ों के बारे में

एक दिन लौटेंगे पक्षी

और पूछेंगे

पेड़ों के बारे में

एक दिन लौटेंगी फ़सलें

और पूछेंगी

खेतों के बारे में

एक दिन लौटेगा आदमी

और पूछेगा

आदमी के बारे में

हर चीज़ लौटकर

आती है एक दिन

एक दिन लौटेंगे

हमारे पुरखे भी

पितृपक्ष में

फल्गु किनारे

और हमसे पूछेंगे

उन सबके बारे में

जिन्हें वे छोड़

चले गए थे।

चंद्रबिंद
About the poet

चंद्रबिंद

सुपरिचित कवि-लेखक। 'फल्गु किनारे' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित।

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like