मैं देख रहा हूँ मज़दूर

चंदन यादवचंदन यादव

1 min read · 12.4K reads

मैं देख रहा हूँ मज़दूर

भूख से बिलबिलाते उसके बच्चे

मैं निकम्मे अधिकारी भी देख रहा हूँ

देख रहा हूँ घास की आड़ में

इंसानियत को खाने वाला अधिकारी।

मुझे दूर से आती दिखाई देती

क्रिकेट की सुनहरी गेंद

जो मज़दूर के ख़ाली पेट को

चीरती-फाड़ती गिरती दूसरे छोर।

सिनेमा की रंग-बिरंगी रोशनी

इसमें पतझड़ भी सावन दिखाई दे

उस मज़दूर की आँख में बस

मोतियाबिंद-सा नज़र आता है।

मुझे राम-सीता को सरयू पार कराता

बस वह केवट नज़र आता है

मज़दूर न होता तो कैसे बनती रामायण

कैसे पहुँचते लंका बिन मज़दूर वानरों के।

हमने आँखें मूँद ली है

दिखाई पड़ती है अपनी ही लाश

खड़े होकर लाश पर सफ़ेद पोश

बाँट रहा है सहानुभूति।

मेरा दम घुटता है मेरे ही मकान में

पसीना रिसता है इन दीवारों से मज़दूर का

मै आज ही निकल जाता उसके पीछे

पर मेरा पेट तो भरा हुआ है।

चंदन यादव
About the poet

चंदन यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशी