अनायास बिफर जाता है
शब्दों का संसार
और कभी-कभी ढा दिया जाता है
मात्र प्रयोजन हेतु
प्रयोजन साथ होने का
निभाने का कोई नया रिश्ता मात्र
जिसमें पुराने रिश्ते बह-बिला जाते है
अवसादित हिस्सों की मरम्मत न होने पर
जैसे नई उम्मीद में ढा दी जाती है
कच्चे घर की पुरानी भीत एक के बाद दूसरी
पानी छीछिक कर नए पक्के मकान की
तैयार कर दी जाती है बुनियाद
छिछकार में बह जाता है पुराना दुःख
पर बरकरार रहती है सीलन दुःख की








