प्रलय की अतिशयोक्ति भयावह है!
हो फिर आदम की मनोस्थिति अविरल घटित
होती प्रक्रिया को पार पा सकेगी कोई अतिशयोक्ति!
हो फिर
मृत्यु का भय पाल लेना उचित है!
हो फिर
मृत्यु का क्या कोई मानी रह जाएगा
जब जिया ही नहीं जीवन
प्रेम से रह गए अनिभिज्ञ
और निरंतर जारी रहा दुखों का ढोंग!
दुःख की सीमा को मापने का यंत्र ईजाद हुआ!
हो फिर
जीवन की अवधि के यथोचित आँकड़े साबित कर सकेंगे
कि उतना हिस्सा आप जिए या फिर
कटता गया आपका जीवन
कैलेंडर या घड़ियों के अनुरूप!
मात्र प्रेम से जीवन अवधि मापी जा सकेगी!
तुम्हारे हिस्से का प्रेम कोई ले गया
या किसी का हिस्सा आप ले आए
और अंत सुखद होगा मात्र कर लेंगे से विलाप!
हो फिर
प्रलय हो चुका है।
हो फिर।








