मृत्यु गति है
जीवन गतिरोध
इन दोनों के बीच गोधूलि है
मैं कभी ऊपर का ज़ीना चढ़ रही होती हूँ
कभी नीचे का जहाँ
नील कमल विराजमान है
धूप छाँह की तरह बदलती
डूब जाती हूँ
फिर सूरज-सी निकल आती हूँ
यह खेल खेलती हूँ अकेली
मृत्यु गति है
जीवन गतिरोध
इन दोनों के बीच गोधूलि है
मैं कभी ऊपर का ज़ीना चढ़ रही होती हूँ
कभी नीचे का जहाँ
नील कमल विराजमान है
धूप छाँह की तरह बदलती
डूब जाती हूँ
फिर सूरज-सी निकल आती हूँ
यह खेल खेलती हूँ अकेली

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories