उस घर की याद अब नहीं आती
माँ की आवाज़ें अब नहीं सुनाई देतीं
धर्म की गाथाएँ अब नहीं भातीं
अकेली फड़फड़ाती हूँ अब
बाल मुँडवा लिए हैं
घर बैठे-बैठे ही
मस्त रहती हूँ अब
क्या खाया था सुबह
कौन मिलने आया था
सब भूल जाती हूँ
बच्चों के नाम पूछती रहती हूँ
कौन हो?
क्यों आए हो यहाँ?
क्या करने








