रज़ाई के ग़िलाफ़ पर रेंगता
आठ पैरों वाला लाल चिच्चड़
मेरी ओर बढ़ता आ रहा है
उसको मारने के विचार से
शरीर कौंधता है
आँखें उसकी दौड़ के साथ भागती हैं
पास पड़े काग़ज़ से उठा
खिड़की से बाहर फेंक
अपने हाथ को देखती
कुछ देर के लिए ईश्वर बन जाती हूँ
रज़ाई के ग़िलाफ़ पर रेंगता
आठ पैरों वाला लाल चिच्चड़
मेरी ओर बढ़ता आ रहा है
उसको मारने के विचार से
शरीर कौंधता है
आँखें उसकी दौड़ के साथ भागती हैं
पास पड़े काग़ज़ से उठा
खिड़की से बाहर फेंक
अपने हाथ को देखती
कुछ देर के लिए ईश्वर बन जाती हूँ

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories