डेक

चंपा वैदचंपा वैद13 Sept 1930 – 23 Jul 2017

1 min read · 12.4K reads

उस रात लहरों की

शाँ-शाँ भी काली थी

मैं निपट अकेली थी

डेक पर जँगले को थामे

समुद्र काली सेज-सा बिछा हुआ था

एकाएक जहाज़ जब डोला

मैं हिचकोले खाती

अपने केबिन में लौट आई

और काली लहरों के संग

उड़ती गिरती डूब गई

उस काली शाँ-शाँ में

चंपा वैद
About the poet

चंपा वैद

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like