एक बूढ़ा बेंच पर बैठा
सामने खड़े दो बूढ़ों से बतिया रहा है
एक युवा स्त्री
पार्क का चक्कर लगा रही है
बूढ़ा बेंच से उठ
तिकोन तेज़ी से तोड़
बात बीच में ही छोड़
चल देता है
सूरज गुम हो जाता है
युवा स्त्री अपनी आँखें वहीं छोड़
आकाश के सूखे में छिप जाती है
एक बूढ़ा बेंच पर बैठा
सामने खड़े दो बूढ़ों से बतिया रहा है
एक युवा स्त्री
पार्क का चक्कर लगा रही है
बूढ़ा बेंच से उठ
तिकोन तेज़ी से तोड़
बात बीच में ही छोड़
चल देता है
सूरज गुम हो जाता है
युवा स्त्री अपनी आँखें वहीं छोड़
आकाश के सूखे में छिप जाती है

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017
View profile & all 42 Poems / Stories