चावलों की माँड-सा गंदला आकाश
देखते ही देखते सुरमयी होता जा रहा है
सड़क पर वाहनों का शोर बढ़ता जा रहा है
हवा आज कई दिनों के बाद कुछ मीठापन लाई है
आकाश अब और गंदला हो गया है
आँख के कीचड़ जैसा
मैली सफ़ेद गाय जैसा और
अब देखते ही देखते वह
गोबर में बदल रहा है
अब शायद वर्षा आए








