रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads


रोज़ मुझको न याद आया कर
सब्र मेरा न आज़माया कर

रूथ जाती है नींद आँखों से
मेरे ख़्वाबों में तू न आया कर

भोर के भटके ऐ मुसाफ़िर सुन
दिन ढले घर को लौट आया कर

दिल के रखने से दिल नहीं फटता
दिल ही रखने को मुस्कुराया कर

राज़े दिल खुल न जाए लोगों पर
शेर मेरे न गुनगुनाया कर

ख़ुद को ख़ुद की नज़र भी लगती है
आईना सामने न लाया कर

रेत पे लिख के मेरा नाम अक्सर
बार बार इसको मत मिटाया कर

दोस्त होते हैं `चाँद’ शीशे के
दोस्तों को न आज़माया कर
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  5. वो ख़ुराफ़ात पर उतर आया - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    वो ख़ुराफ़ात पर उतर आयाअपनी औक़ात पर उतर आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like