जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

4 min read · 12.4K reads


जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से
बल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

अब तक है मेरे ज़ेह्न में वो तेरा सिमटना
सरका था कभी तेरा दुपट्टा जो हवा से


हर सुबह तेरा वादा हर एक साँझ तेरा ग़म
लिल्लाह कसम तुझको न दे झूठे दिलासे

आ जाओ तो आ जाएँगी इस घर में बहारें
आँगन मेरा गूँज उठ्ठेगा कोयल की सदा से

तन्हाई में होता है तेरे आने का धोखा
खटके जो कभी दर मेरा पूरब की हवा से

जब तूने क़दम रक्खा है उजड़े हुए दिल में
अब फूल खिलेगें तेरे आँचल की हवा से

पनघट पे तेरा आना वो पानी के बहाने
सर पे लिए गागर तेरा बल खाना अदा से

हम रिंद हैं पर माँग के तुमसे न पियेंगे
छोड़ेंगे यह मैखाना तेरा जायेंगे प्यासे


भरने के लिए माँग में लाया हूँ सितारे
आया हूँ तेरे पास उतरकर मैं ख़ला से
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads
  5. वो ख़ुराफ़ात पर उतर आया - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    वो ख़ुराफ़ात पर उतर आयाअपनी औक़ात पर उतर आया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like