परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती  
अब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती   

यहाँ आबाद  है  हर शैय खिलें हैं  फूल आँगन में 
मगर घर से हमारे क्यों यह वीरानी नहीं जाती 

कभी इकरार  करतें हैं कभी तकरार  होती  है 
हमारी बात  कोई भी मगर मानी नहीं  जाती

मैं मन की बात करता हूँ वोह अक्सर टाल जाते हैं
करूँ मैं लाख कोशिश उनकी  मनमानी नहीं जाती

वो मुझको तकते रहते हैं मैं उनको तकता रहता हूँ  
कभी  दोनों तरफ से यह निगहेबानी नहीं जाती

कभी मैं हँसता रहता हूँ कभी मैं रोता रहता हूँ  
करूँ मैं क्या मिरे दिल से पशेमानी नहीं जाती
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  2. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  3. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  4. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads
  5. वो ख़ुराफ़ात पर उतर आया - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    वो ख़ुराफ़ात पर उतर आयाअपनी औक़ात पर उतर आया

    12.4K reads