दिल में है तलब और दुआ और तरह की

बुशरा एजाज़बुशरा एजाज़

1 min read · 12.4K reads

दिल में है तलब और दुआ और तरह की

है ख़ाक-नशीनी की सज़ा और तरह की

जब राख से उट्ठेगा कभी इश्क़ का शोला

फिर पाएगी ये ख़ाक शिफ़ा और तरह की

जाते हुए मौसम की तो पहचान यही है

दस्तक में मुझे देगा सदा और तरह की

है हिज्र का पैराया-ए-फ़न और तरह का

और वस्ल-कहानी है ज़रा और तरह की

शब भी है वही हम भी वही तुम भी वही हो

है अब के मगर अपनी सज़ा और तरह की

बुशरा एजाज़
About the poet

बुशरा एजाज़

उपनाम : 'बुशरा एजाज़' मूल नाम : बुशरा एजाज़ None

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like